पटना, 25 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय विश्व बंधु को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भरत सिंह भारती को कला के क्षेत्र में एवं गोपाल जी त्रिवेदी को विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिन्होंने कला तथा विज्ञान एवं अभियंत्रण जैसे क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
![]()
