पटना 26 जनवरी 2026

सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय पटना में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, राष्ट्रीय ध्वज एवं पुष्प सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया।

समारोह का शुभारंभ श्री निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से), महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त पटना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर एवं सलामी देकर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का संदेश उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी तथा संविधान के मूल्यों के अनुरूप राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सीमांत पटना की उपलब्धियों को बताते हुए कार्मिकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में देश की सुरक्षा में उनके योगदान को गर्व का विषय बताया। इस अवसर पर उन अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर बल की प्रतिष्ठा बढ़ाई। इस वर्ष सशस्त्र सीमा बल के 2 अधिकारियों को ‘प्रेसिडेंट पुलिस मैडल फॉर डिसट्विंगिस्ट सर्विस’ तथा 11 अधिकारियों एवं कार्मिकों को ‘मैडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’ पदक मिला| साथ ही सीमान्त पटना के अंतर्गत 38 अधिकारियों व कार्मिकों को महानिदेशक पदक से भी सम्मानित किया गया|

वर्ष 2025 में सीमान्त पटना के अंतर्गत सीमावर्ती तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात वाहिनियों ने अवैध हथियारों, मादक द्रव्यों तथा मानव तस्करी एवं नक्सलियों की गिरफ्तारी व आत्मसमर्पण से सम्बंधित कुल 2183 मामले दर्ज किये|

इस अवसर पर श्री रुडोल्फ अल्वारेस (भा.पु.से), उप महानिरीक्षक, डॉ.अभय प्रकाश (उपमहानिरीक्षक/चिकित्सा) तथा सीमांत मुख्यालय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, उनके परिवारज

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.