पटना, 16 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के 5 मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.