पटना 07 मई 2026

 बिहार मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के उपरांत निशांत कुमार प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहाँ बड़़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में उत्साहपूर्ण नारे लगाए गए।
इस अवसर पर कर्पूरी सभागार में निशांत कुमार ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री श्वेता गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सांसद सुनील कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी तथा राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित रहे।

 अपने वक्तव्य में निशांत कुमार ने कहा कि वे  नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ 

अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा मा0 श्री नीतीश कुमार के अधूरे संकल्पों को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने समृद्ध एवं विकसित बिहार के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत का मंत्री पद की शपथ लेना अत्यंत हर्ष का विषय है और इससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निशांत कुमार, नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए ‘‘न्याय के साथ विकास’’ की नीति को आगे बढ़़ाएँगे और जनसेवा की नई मिसाल पेश करेंगे।

इस अवसर पर विधायक विनय कुमार चैधरी, पंकज मिश्रा, हेमनारायण साह, शालिनी मिश्रा, वशिष्ठ सिंह, चेतन आनंद, राहुल कुमार सिंह, अतिरेक कुमार, विशाल साह, आदित्य कुमार,  ऋतुराज कुमार, अभिषेक कुमार, रूहेल रंजन, शुभानन्द मुकेश ईश्वर मंडल, पूर्व सांसद अशफाक करीम, अनिल कुमार, प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, वासुदेव कुशवाहा, कंचन चैधरी,  किरण रंजन, प्रतिभा सिंह, डाॅ0. भारती मेहता, अंजुम आरा, विनीता स्टेफी पासवान, अरविन्द निषाद, श्रीमती अनुप्रिया,  हिमराज राम, परिमल कुमार सहित अनेक गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.