पटना15 मई, 2026
अतुल्या आर्ट्स, पटना के तत्वावधान में आयोजित 7-दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन एक सार्थक संदेश के साथ किया गया । कार्यशाला के दौरान तैयार नाटक ‘समय और परिवर्तन’ का मंचन , 15 मई को सुबह 10:30 बजे, राजकीय माउंट एवरेस्ट मध्य विद्यालय, बहादुरपुर (बाजार समिति मेन गेट) में किया गया।

इस नाटक का निर्देशन लाडली कुमारी द्वारा किया गया है। नाटक का मुख्य विषय ‘बुजुर्गों का सम्मान और आदर’ है। समय के साथ समाज और परिवार में बुजुर्गों की स्थिति और उनके प्रति हमारी बदलती सोच को इस नाटक के माध्यम से बेहद भावुक और प्रेरक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
इस सांस्कृतिक पहल को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार सर एवं वरिष्ठ शिक्षक सुदर्शन सर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। संस्था द्वारा उनके निरंतर सहयोग और कला को दिए गए प्रोत्साहन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है।
निर्देशिका लाडली कुमारी ने कहा कि इस नाटक का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें यह अहसास दिलाना है कि अनुभव की पूंजी ही समाज का असली आधार है।
अतुल्या आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस नाटक को जहाँ बच्चो ने बड़े उत्साह दे देखा वहीँ आस पास के मोहल्ले के बुजुर्ग और महिलाओं ने भी नाटक देखने का लुफ्त उठाया।
नाटक में पात्र निभाते बच्चे :-
सूत्रधार: अनामिका, नियति: रिया ,
आर्यन: विवेक,
सीता: गीतांजलि,
अनुराग: हिमाशु,
दिशा: वैष्णवी , अक्षरा: निशा , रिशान: सूर्या , ससुर: श्रवण, बहू: पलक, आयुष: उत्कर्ष, सुभा: रिया,
बेटा: आयशा,नव्या: अनुष्का i,
कनिष्क: अनुष्का-ii
रीता: अनामिका,
समूह गीत:- सभी छात्र – छात्रा।
![]()
