पटना, 28 जुलाई 2026

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश बांकीपुर विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि कमल के निशान पर अपना अमूल्य वोट देकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

निशांत कुमार ने कहा कि बांकीपुर ने हमेशा विकास, सुशासन और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। हर चुनाव में इसी सोच के साथ अपना जनादेश दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी बांकीपुर विकास की इस यात्रा को और मजबूत करेगा।

निशांत कुमार ने आगे कहा कि हमारे आदरणीय नेता नीतीश कुमार जी ने भी बांकीपुर की जनता से एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ आपने हमेशा नीतीश कुमार जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है, उसी भरोसे को इस बार भी जीत में बदलना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी आपके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, न्याय के साथ विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। जिस तरह से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई नितिन नबीन जी ने दो दशक तक आपकी निष्ठापूर्वक सेवा की है, नीरज जी भी उस समर्पण से आपकी सेवा करेंगे।

उन्होंने अंत में कहा कि मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और एनडीए परिवार के साथियों से भी आग्रह करता हूँ कि हर मतदाता तक पहुँचें और 30 जुलाई को रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करें। आपकी मेहनत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएँ और बांकीपुर में एनडीए की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.