पटना, 02 अगस्त 2026
माँ वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार एवं माँ ब्लड सेंटर परिवार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने सहभागिता करते हुए थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी गई कि 40 से अधिक थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की अंतिम स्क्रीनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। भारत सरकार एवं बिहार सरकार के आर्थिक सहयोग तथा नारायणा हेल्थ, बेंगलुरु के माध्यम से इन बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा, जिससे उन्हें थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से स्थायी मुक्ति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन सर्राफ ने कहा कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन देने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में जुड़े सभी चिकित्सकों, संस्थाओं एवं सहयोगियों की प्रशंसा की।
श्री सर्राफ ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को ऐसे मानवीय कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
![]()
