नई दिल्ली/ पटना, 05 अगस्त 2026

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच संसदीय लोकतंत्र की सुदृढ़ता, संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा तथा जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े समसामयिक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

नीतीश कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ओम बिरला द्वारा सदन की गरिमा, संसदीय मर्यादाओं तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान तथा जनसेवा के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह शिष्टाचार भेंट भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपराओं, संसदीय संवाद और राष्ट्रहित के प्रति साझा संकल्प का प्रतीक रही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह “ललन सिंह”, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.