पटना, 05 अगस्त 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सख्त निर्देश के बाद समस्तीपुर में एक शिक्षक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई है। सरायरंजन के हरपुर बरहेता स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अविनाश चंद्रा को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। शिक्षक के खिलाफ आरोप-पत्र अलग से जारी किया जाएगा। शिक्षक पर शराब पीकर विद्यालय आने का आरोप था। डीईओ की ओर से कराई गई जांच में आरोप सही पाया गया। शराब पीने की पुष्टि होने के साथ छात्र-छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की भी शिकायत सही पाई गई।निलंबन अवधि में आरोपी शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिंधिया रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.