पटना, 05 अगस्त 2026
जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रवेश परीक्षा के इच्छुक सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जून माह में विद्यालय के निरीक्षण के बाद जो निर्देश दिए थे, उन पर तेजी से अमल हो रहा है।
विद्यालय में पूर्व की तरह इस सत्र में भी छात्र व छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे वही बच्चे आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 1 अप्रैल 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच हो। अभिभावक या विद्यार्थी विद्यालय के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

![]()
