पटना, 30 जुलाई 2026
बी.डी. कॉलेज, पटना एवं उत्कर्ष एक पहल, पटना (एनजीओ) के बीच वॉलंटियरशिप, इंटर्नशिप एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, कौशल विकास, फील्ड-आधारित प्रशिक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता के अवसर प्रदान करना है।

इस सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न इंटर्नशिप एवं स्वयंसेवी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, व्यावसायिक कौशल एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होगा।
कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व एवं करियर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

![]()
