पटना 11 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्व० गुरू सहाय लाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान प्रावैधिद्यकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व० गुरू सहाय लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

![]()
