पटना 14 अगस्त 2026
गंगा देवी महिला महाविद्यालय पटना 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देशभक्ति और संकल्प का माहौल रहा।महाविद्यालय की छात्राओं ,शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर काफी उत्साह देखा गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राय ने समस्त छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों, अभिभावकों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने अपने संदेश में कहा: “यह गौरवमयी दिवस हमें उन अमर वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के परिणामस्वरूप हमारा राष्ट्र स्वतंत्र हुआ। आइए, हम सभी राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक समरसता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का संकल्प लें और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी छात्राएँ ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और सेवा की भावना से प्रेरित होकर राष्ट्र की प्रगति एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें—यही हमारी कामना है।”

प्रो. राय ने स्वतंत्रता के महत्व पर बल देते हुए कहा:
“स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराती है। आइए, हम शिक्षा, नैतिकता, अनुशासन और सेवा की भावना को अपने जीवन का आधार बनाकर भारत की प्रगति में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

![]()
