पटना 15 अगस्त 2026

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में आज देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.(डॉ.) सीता सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे को सलामी देने के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं नृत्य के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्र के प्रति गौरव और समर्पण की भावना को जागृत किया।प्राचार्या का संबोधन:
अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो.(डॉ.) सीता सिन्हा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उसके भीतर राष्ट्रीय कर्तव्य एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा, सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. निधि सिन्हा, एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. आशीष कुमार तथा एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कांत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के सफल संचालन में छात्रों साकेत, अंजली, जेसिका, शुभम, अविनाश, मनीष, आराध्या, कैडेट अमित, अभिजीत ठाकुर, आरोही एवं ममता ने विशेष योगदान दिया।

श्रुति, तनिष्का, रुचि, नंदिनी, न्यासा, आंचल, नंदिनी पाण्डेय, रिया, टीसा, राज आदि विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं।एन.एस.एस. के गीत के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा “वंदे मातरम” गीत गाते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed