पटना 03 सितम्बर 2026

राम कृष्ण द्वारका महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में स्नातकोत्तर विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के पूर्व-सम्मान समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डा.) सीता सिन्हा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश रंजन, तथा अतिथि प्राध्यापिका निशु सिन्हा मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण हरजीत सर, नवीन सर, भावना मैम सहित अन्य सभी सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर महाविद्यालय के वातावरण में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम का समापन छात्र शैलेश कुमार, रिषभ कुमार, आशिष कुमार, उत्सव कुमार ने शिक्षकों के प्रति आभार एवं सम्मान की भावना के साथ हुआ। हिंदी विभाग द्वारा आयोजित यह पूर्व-सम्मान समारोह विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला तथा गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को पुनः स्मरण कराने वाला एक सार्थक आयोजन रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed