पटना 03 सितम्बर 2026

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को संस्कृत दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रो. अशोक कुमार यादव, विभागाध्यक्ष, जे. डी वीमेन्स कॉलेज ने संस्कृत भाषा की प्राचीनता और उसके भाषा -विज्ञान के महत्व एवं अन्य भाषाओं पर उसके प्रभाव की चर्चा की। प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा रॉय ने कहा कि संस्कृत के बिना हम समाज की कल्पना नहीं कर सकते।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विभागध्यक्ष प्रो. रागिनी वर्मा ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया । डॉ. विधु बाला, एसोसिएट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग ने परंपरागत संस्कृत की उपादेयता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर छात्राओं के लिए संस्कृत गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरष्कृत भी किया गया।इस विशेष अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकायें, शोधार्थी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed