पटना, 04 सितंबर 2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिहार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना स्थित इस्काॅन मंदिर पहुँचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

निशांत कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में प्रेम, आस्था, शांति और सद्भाव का संदेश लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे और प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और शिक्षाएँ आज भी हम सभी के लिए प्रकाशस्तंभ हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि आइए, जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, समृद्ध, शांतिपूर्ण और सशक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.