पटना, 04 सितंबर 2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित इस्काॅन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से बिहार की सुख-शांति, समृद्धि एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच नीतीश कुमार ने मंदिर में कुछ समय बिताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्य संजय कुमार झा तथा बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी उनके साथ उपस्थित रहे।

वही इस्काॅन मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.