पटना, 04 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री इस्कॉन मंदिर के तीसरे तल पर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया तथा उन्हें झूला झुलाया।

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कहा कि “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के पावन अवसर पर मैं सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। बिहार तरक्की के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समृद्ध बने और भारत विकसित एवं सशक्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

इस दौरान इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद नवल किशोर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.