दिल्ली 05 सितम्बर 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कल 7, लोक कल्याण मार्ग (एलकेएम) में आमंत्रित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ मुलाकातों की झलकियाँ साझा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया:
‘‘#शिक्षक दिवस हमारे समाज में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करने का दिन है। यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है।

![]()
