पटना 14 सितम्बर 2026
बाढ़ की स्थिति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ब्रिक्स जैसे अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आयोजन में व्यस्त रहने के बावजूद बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर संवेदनशील रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार आएगी और बाढ़ से उत्पन्न स्थिति एवं क्षति का आकलन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बिहार की नदियां राज्य के जीवन और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए नदियों को जोड़ना भी है और उन्हें बचाना भी है। नदी तंत्र के संरक्षण, जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बाढ़ से होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने के साथ-साथ इस समस्या का स्थायी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बताते चलें कि ये बाते मुख्यमंत्री ने सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर नेहरू पथ स्थित बिहार राज्य अभिलेख भवन, सभागार में मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह-सह-कवि सम्मेलन के उद्द्घाटन के बाद कही।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेराजभाषा पत्रिका का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं दो पुस्तकें- ‘मैला आंचल’ एवं ‘दिनकर की डायरी’ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद डॉ० प्रेम कुमार मणि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, राजभाष निदेशालय के निदेशक एस०एम० परवेज आलम सहित अन्य वरीय अधिकारी, विद्वान जन, कवि, साहित्यकार, गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
![]()
