हैदराबाद,14 सितम्बर 2026
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे परिवार के साथ बेहद सादगी और भक्ति भाव से मनाया।
अभिनेता ने घर पर सुंदर गणेश पूजा का आयोजन किया, बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूरे परिवार के साथ बप्पा के सामने सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें राम चरण परिवार के साथ पूजा में लीन नजर आ रहे हैं।

पारंपरिक परिधान में राम चरण का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।पूजा के बाद राम चरण ने अपने फैंस और चाहने वालों को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और सफलता के लिए बप्पा से प्रार्थना की।हर साल की तरह इस साल भी राम चरण ने त्योहार को परिवार के साथ मनाकर भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल पेश की है।
फैंस उनकी पोस्ट पर लगातार बधाइयाँ और #GanpatiBappaMorya के कमेंट कर रहे हैं।
![]()
