पटना 15 सितम्बर 2026

मंगलवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री शीला मंडल ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके विधि सम्मत त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम के समन्वय के लिए प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी ने समान नागरिक संहिता (न्ब्ब्) को लेकर कहा कि इसमें किस प्रकार के प्रावधान किए जाएंगे, यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की ओर से भी स्थिति स्पष्ट किया गया है कि इस मामले पर वे केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रावधानों के अध्ययन के बाद पार्टी इस पर विमर्श करेगी। यदि इसमें किसी प्रकार की चिंता या परेशानी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष पार्टी की बात रखी जाएगी।

बिहार में आई बाढ़ से हुई क्षति को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान बुधवार को बिहार आने वाले हैं। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वयं स्थिति का आकलन करेंगे। राज्य सरकार की ओर से किए गए आकलन से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से बेहद आशान्वित हैं और उम्मीद है कि बाढ़ से हुई क्षति के अनुरूप केंद्र से बिहार को पर्याप्त सहायता मिलेगी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने आज ही आठ लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 7 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी है। आगे भी जो लोग बाढ़ से प्रभावित होंगे, उन्हें सरकार की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.