पटना, 17 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विशेष सुरक्षा दल के कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवीन पुलिस केन्द्र स्थित राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा तथा पटना हवाई अड्डा स्थित सिविल विमानन विभाग परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री ने लोक सेवक आवास परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा तथा मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा संजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय मनोज कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा, पूर्व डी०जी०पी० पी०के० ठाकुर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.