पटना ,18 सितंबर 2026
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण किया। उन्होंने पुस्तक के लेखक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लोकार्पण के मौके पर शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन और प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक भी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मोदी युग का भारत’ एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 25 वर्षों से जारी अनवरत सार्वजनिक सेवा और उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को एक जगह समाहित किया गया है। यह पुस्तक लोगों को देश के विकास की यात्रा को समझने में मदद करेगी और आगे की राह दिखाने का काम करेगी।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, लेखक, शिक्षाविद् एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]()
