पटना 03 मार्च, 2023

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व० नीरज कुमार की पुत्री से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.