पटना 23 अक्टूबर 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार विधान परिषद् के चुनाव में मतदान करने वाले सभी शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधान परिषद् की सभी आठ सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का परचम लहराएगा।

शिक्षा मंत्री ने विशेष रूप से शिक्षक संगठनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों ने पूरे उत्साह के साथ एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और उनकी जीत की पटकथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं का समर्थन एनडीए के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

श्री तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की मांगों के प्रति संवेदनशील है। शिक्षकों के हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है। उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान को लागू करने की दिशा में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के हितों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.