पटना, 26 सितंबर 2026

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों द्वारा कार्य रोके जाने से सेवाएं प्रभावित होने संबंधी प्रकाशित/प्रसारित खबर के संदर्भ में अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त खबर भ्रामक है और तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि OPD सेवा में केवल लगभग 10 मिनट के लिए समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद व्यवस्था को तत्काल सुचारू कर दिया गया। OPD में मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित हो रही है।

अधीक्षक ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक PMCH के OPD में 1,285 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा चुका है। अस्पताल के अन्य विभागों में मरीजों की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि OPD सेवा बंद होने या लंबे समय तक बाधित रहने की खबर तथ्यात्मक नहीं है। मरीजों को नियमित रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा अस्पताल की सभी प्रमुख सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

PMCH प्रशासन ने मीडिया एवं आम लोगों से अपील की है कि अस्पताल से संबंधित किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व अधिकृत अस्पताल प्रशासन से तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.