पटना, 27 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।

आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी, जनगणना में जनभागीदारी, विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त युवा अभियान, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, आंवला आधारित रोजगार एवं महिला सशक्तीकरण तथा स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के लिए उनका हृदय से आभार जताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ सदैव देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है। उनके प्रेरक विचारों से बिहार सहित पूरे देश को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.