पटना, 29 सितम्बर 2026

बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रान) ने 15 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, बेल्ट्रान के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed