पटना 05 अक्टूबर 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एवं गंगा देवी महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में ‘दुर्गा युवती सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय, जिला प्रमुख डॉ. नंदिनी नारायण, पूर्व संयुक्त सचिव कुमारी अपराजिता ठाकुर, पटना एम्स की डॉ. वीणा सिंह तथा छात्रा कार्यकर्ता *प्रियंका जी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है। प्रत्येक युवती को अपने भीतर की ‘दुर्गा’ को पहचानकर आत्मविश्वास एवं साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

![]()
