पटना, 7 अक्टूबर 2026
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पासवान ने आज, 7 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. अजय कुमार पासवान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मीडिया एवं प्रचार विभाग पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक प्रभावी, तथ्यपरक और सशक्त ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में मीडिया विभाग और अधिक सक्रिय, सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनेगा तथा कांग्रेस की आवाज़ को मजबूती के साथ जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अजय कुमार पासवान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी, स्पष्ट और व्यापक रूप से जनता तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग को और अधिक सशक्त बनाते हुए पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों के साथ बेहतर, नियमित और प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि पार्टी की आवाज़ को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर मीडिया विभाग के संयोजक असित नाथ तिवारी , ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास , अमित कुमार टुन्ना, पंकज यादव, ज्ञान रंजन, शिव प्रकाश गरीब दास,अमित कुमार, डा0 अमन कुमार, डा0 कुमारी सोनी, नदीम अंसारी, अरूण पाठक, रोहित कुमार पासवान मृणाल अनामय, आरती राय, सामंत प्रधान, पूनम यादव, शैली विनोद,कुमारी अनिता, राकेश कुमार मुन्ना,, अइबरार अहमद रजा, संतोष यादव, मुन्द्रिका यादव, डा0 सत्येन्द्र कुमार,,दीपक पटेल, सुधीर शर्मा, मेनका कुमारी, विवेक हरि, चंदन कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

![]()
