पटना, 24 अक्टूबर 2026

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के प्रतिष्ठित बी.डी. कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा आज एक पर्यावरण-अनुकूल गतिविधि का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनडोर पौधों के भौगोलिक व पर्यावरणीय महत्व को समझाना था।

इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट और जीजी प्लांट जैसे विभिन्न प्रकार के वायु-शोधक घरेलू पौधे प्रदर्शित किए और उनके औषधीय, पर्यावरणीय एवं भौगोलिक महत्व पर विशेष लेख लिखे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद ने छात्रों के इस पर्यावरण-जागरूक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के बीच ऐसे पौधे घर की हवा को शुद्ध रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बेहद कारगर हैं। उन्होंने इसे आज के समय की बड़ी जरूरत बताया।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष कुमारी निशा रानी के नेतृत्व में हुआ, जिसके सफल संचालन और समन्वय में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा प्रियम्बदा, डॉ. मोनिका कुमारी और डॉ. सुधीर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छात्रों के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें दैनिक जीवन में हरित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस गतिविधि के माध्यम से घर एवं कॉलेज परिसर में हरित जीवन शैली अपनाने और इनडोर पौधों के जरिए घर की हवा को शुद्ध रखने का एक बेहद सकारात्मक संदेश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed