पटना 30 अक्टूबर 2026

बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा आज हमें छोड़कर चिरनिद्रा में लीन हो गए। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 75 वर्ष के थे।वे 2014 से 2020 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद वे लंबे वक्त तक कोमा में रहे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही बिहार समेत पूरे देश के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. सिन्हा का राजनीतिक जीवन बेहद गौरवशाली रहा है। वे जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का बेहद करीबी माना जाता था। भाजपा को बिहार में खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आरके सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं मर्माहत करने वाला है. उनका स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव संगठन के कार्यों में मिलता रहा. संगठन के प्रति उनका समर्पण, विचारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!”

अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

पटना आगमन:

आज 30 अक्टूबर, 2026 को शाम 7:00 बजे पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा।

अंतिम दर्शन:

कल 31 अक्टूबर, 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र, पटना में।

अंतिम यात्रा: कल ही दोपहर 12:30 बजे अन्नपूर्णा भवन से दीघा घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed