पटना,30 अक्टूबर 2026

पूर्व पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सांसद और एसआईएस के संस्थापक आरके सिन्हा के निधन पर बिहार कांग्रेस ने गहरा दुख जताया है।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा है सिन्हा जी ने उद्यमिता के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने का जो फॉर्मूला दशकों पहले बिहार को दिया उसकी दूसरी मिसाल नहीं मिलती।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वो वैचारिक असहमतियों का स्वागत करते थे और अपने लोगों की हमेशा मदद किया करते थे।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व एमएलसी डॉ मदन मोहन झा, समीर सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व विधायक शकील अहमद खान, मीडिया विभाग के चेयरमैन अजय कुमार पासवान, मीडिया संयोजक असित नाथ तिवारी, विधायक मनोज विश्वास आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.