पटना 03 नवंबर 2026

मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री शीला मंडल ने प्रत्येक मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय हेतु प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा उपस्थित रहीं।

 इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शीला मंडल ने कहा कि विपक्ष द्वारा वोट चोरी का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है। हाल ही में देश के चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति और जनाधार की वास्तविकता को सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत जहां भी जाते हैं, वहां जनता और कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता इसका प्रमाण है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और उनका जोश उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। श्री निशांत जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.