पटना, 04 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनोद कुमार ने 2 करोड़ 15 लाख 97 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनोद कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस दौरान इंडियन बैंक के फील्ड महाप्रबंधक महेंद्र बाजपेयी, इंडियन बैंक के पटना अंचल प्रबंधक अमन कुमार झा, इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक रुचिर कुमार सिन्हा तथा इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक वरुण कुमार मौजूद थे।

![]()
