पटना,17 नवंबर 2026

मंगलवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई0जी0आई0एम0एस) में ईलाजरत रोहतास जिला, विधानसभा-चेनारी के पूर्व विधायक, जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्याम बिहारी राम के निधन पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 श्याम बिहारी राम के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।

नीतीश कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर चिरशांति प्रदान करें साथ ही, शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी मे धैर्य एवं साहस से रहने की कामना की। 


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने भी शोक व्यक्त किये। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed