पटना,17 नवंबर 2026

जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि आगामी 21 नवंबर को वैशाली के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में वैशाली सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी जी द्वारा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नामकरण ‘‘नीतीश सेतु’’ किया गया है। इस निर्णय से पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। यह नामकरण वास्तव में बिहार के 14 करोड़ लोगों को सम्मानित करने जैसा है।

श्री चैधरी ने कहा कि इस सेतु के शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक नीतीश कुमार जी का गहरा जुड़ाव रहा है। शिलान्यास के बाद भी वे कई बार निर्माण स्थल पर जाकर पुल की प्रगति की समीक्षा करते रहे। ऐसे में इस सेतु का नाम ‘‘नीतीश सेतु’’ रखा जाना उनके योगदान और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय 21 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार जी ने न्याय के साथ विकास और सुशासन के जिस मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ाया, उसी रास्ते पर चलते हुए राज्य में विकास की एक लंबी लकीर खींची गई है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी जी उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

अंत में उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में शामिल हों और अपनी सहभागिता से इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाएं।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव-सह-मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।









 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed