पटना,18 नवंबर 2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत ग्राम-बनघरा स्थित प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के निवर्तमान सदस्य संतोष कुमार कुशवाहा के पैतृक आवास पर उनके दिवंगत पिता स्व0 नंद किशोर सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत नंद किशोर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी स्व0 शान्ति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी साथ रहे।

इस अवसर पर नीतीश कुमार जी ने दिवंगत के पुत्र संतोष कुमार कुशवाहा एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर दुःख को साझा करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed