पटना, 18 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बनघारा स्थित जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य संतोष कुमार कुशवाहा के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पिता स्व० नंदकिशोर सिंह जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व० नंदकिशोर सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधायक मंगल पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय लोग एवं स्व० नंदकिशोर सिंह के परिजन उपस्थित थे।

![]()
