पटना,25 नवंबर 2026

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डाॉ अनुप्रिया यादव ने जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और किसानों की आय एवं आर्थिक समृद्धि बढ़ाने की जो दूरदर्शी परिकल्पना की थी, उसे वर्तमान एनडीए सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कृषि उत्पादों के लाॅजिस्टिक्स के बेहतर नेटवर्क के विकास की दिशा में हो रहे प्रयास इसी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इससे बिहार के कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेंगे साथ ही किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के नए रास्ते खुलेंगें।

उन्होंने कहा कि बिहार को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से नीतीश कुमार की तत्कालीन सरकार ने कई दूरगामी फैसले लिए, जिनमें राज्य में  कृषि रोड मैप लागू करना एक महत्वपूर्ण पहल रही है। वर्ष 2008 में प्रथम कृषि रोड मैप की शुरुआत के साथ कृषि क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास, उन्नत तकनीक, सिंचाई, बीज, कृषि मशीनीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद तीन कृषि रोड मैप और वर्तमान में लागू चैथे कृषि रोड मैप के माध्यम से कृषि क्षेत्र के विकास को निरंतर गति मिली है।

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रमुख खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2004-05 में धान का उत्पादन लगभग 26 लाख मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर करीब 95 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इसी प्रकार गेहूं का उत्पादन वर्ष 2004-05 के लगभग 32 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2024-25 में करीब 78 लाख मीट्रिक टन हो गया। मक्का उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2004-05 में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन मक्का उत्पादन की तुलना में वर्ष 2024-25 में उत्पादन 66 लाख मीट्रिक टन से अधिक रहा। इस वृद्धि ने बिहार को देश के प्रमुख मक्का उत्पादक राज्यों में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के प्रभाव से सब्जियों, फलों और अन्य विविध कृषि उत्पादों के उत्पादन में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आलू सहित विभिन्न सब्जियों, मशरूम और शहद उत्पादन को बढ़ावा मिला है। कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और पोल्ट्री क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। दूध, अंडा, मांस और मछली उत्पादन में हुई वृद्धि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, किसानों एवं पशुपालकों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने तथा रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ बिहार मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कृषि रोड मैप की दूरदर्शी सोच के तहत किसानों को उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाएं, कृषि मशीनीकरण, फसल विविधीकरण, भंडारण, प्रसंस्करण और कृषि संबंधी आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं और किसानों को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के प्रयासों ने कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित किया। इन पहलों से उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और किसानों के लिए खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के लिए बेहतर लाॅजिस्टिक्स, प्रसंस्करण, भंडारण एवं विपणन व्यवस्था का विस्तार किसानों की आर्थिक समृद्धि और बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा। नीतीश कुमार की कृषि विकास संबंधी दूरदर्शी सोच और वर्तमान एनडीए सरकार के प्रयास बिहार को कृषि उत्पादों के व्यापार एवं निर्यात के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाने की दिशा में अग्रसर हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.