पटना,25 नवंबर 2026
बुधवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पटना स्थित, होटल ताज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘एआई फॉर ए हेल्थियर बिहार : फॉर्म इन्वेंशन टू इम्पैक्ट ‘विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने (AI) आधारित तकनीकों की विभागीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं में इनके उपयोग की संभावनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से बीमारियों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार और मरीजों की निगरानी को और बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़ों के विश्लेषण से योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एआई आधारित टेलीमेडिसिन और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर काम हो रहा है। इसके साथ ही डाॅक्टरों, नर्सों और आशा दीदियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

अंत में उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि आधुनिक तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
![]()
