मुंबई ,19 नवंबर 2022
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तबस्सुम का शुक्रवार की रात निधन हो गया है।उनके निधन की खबर मिलते ही उनके फैंस में शोक की लहार फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मीडिया को उनके निधन की जानकारी उनके सुपुत्र होशांग गोविल ने दी ,उन्होंने कहा कि उनकी मां की ख्वाहिश थी उन्हें दफनाने से पहले किसी को भी उनकी मौत की बात ना बताई जाए।अभिनेत्री तबस्सुम की शादी अरुण गोविल के भाई विजय गोविल से हुई थी। तबस्सुम का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अयोध्यानाथ सचदेव व उनकी माता का नाम असगरी बेगम था।उन्होंने साल 1947 में आई फिल्म ‘मेरा सुहाग’ से बतौर बाल कलाकार फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था।उन्होंने 40 और 50 के दशक में ‘बहार’, ‘नरगिस’ और ‘दीदार’ जैसी हिट फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। जिसके अलावा वो कई फिल्में और टीवी शो का भी हिस्सा रहीं। उन्हें बेबी तबस्सुम के नाम से भी जाना जाता था। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने कई यादगार भूमिकाये निभाई थी। तबस्सुम टॉक शो होस्ट के तौर पर भी काफी मशहूर थीं। उन्हें चर्चित टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ के लिए विशेष टूर पर जाना जाता है। यह भारत का पहला टॉक शो था। तबस्सुम ने इस शो का सञ्चालन 1972 से लेकर और 1993 तक किया था जिसके ज़रिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों के इंटरव्यू करने का मौका मिला था। इसके अलावा वो एक यूट्यूबर भी थीं जिसके ज़रिए वो फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म कलाकारों की अनसुने और मज़ेदार किस्से भी सुनाया करती थीं।