पटना, 23 मार्च 2024

शनिवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की 124 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी के मननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि भेदभाव मुक्त समरस समाज की स्थापना में डाॅ0 राम मनोहर लोहिया का योगदान अनुकरणीय है। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई, साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद राष्ट्र को नई दिशा देने का काम किया।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया के समाजवादी विचारों को अपने नीतियों के माध्यम से धरातल पर उतारा है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया ने शोषितों एवं वंचितों के समाजिक सशक्तिकरण का जो सपना देखा था उसे नीतीश कुमार ने पूरा किया है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डाॅ0 राममनोहर लोहिया के विचार एवं समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों की उत्थान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता देश के नए पीढ़ियों सदैव प्रेरणा देगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, नौशाद आलम, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह दांगी, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चैहान, प्रदेश महासचिव धीरज सिंह कुशवाहा, मो0 मेजर इकबाल हैदर, प्रमंडलीय प्रभारी विद्यानद विकल, मो0 मुजाहिद आलम,नवीन आर्या, प्रह्लाद सरकार, मुकेश जैन, राहुल खण्डेलवाल, नागमणी कुशवाहा, राम कुमार राम, अवधेश कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर डाॅ0 राममनोहर लोहिया को नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.