पटना, 23 मार्च 2024

शनिवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा को बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री सह वरिष्ठ नेता विजय कुमार चैधरी एवं मंत्री अशोक चैधरी ने संयुक्त रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ एवं मा0 विधानपार्षद ललन सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार, रंजीत कुमार झा, वासुदेव कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, राहुल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

इस दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने साथी रहे हैं, मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए उन्होंने पुनः अपनी धर्मपत्नी के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। जद(यू0) परिवार में हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं, हमें विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने में रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा अहम भूमिका निभाएंगे।

माननीय राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था जताते हुए पार्टी में जाॅइन करने का फैसला किया है। बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि जदयू परिवार में रमेश सिंह कुशवाहा के आने से न सिर्फ जदयू बल्कि पूरी एनडीए गठबंधन मजबूत होगा। अशोक चैधरी ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा हमेशा से दबे-कुचलो की आवाज उठाते रहे है, उनके आने से पार्टी को सांगठनिक मजबूती मिलेगी।

इस दौरान राजद के नेता सतेन्द्र कुमार झा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.