पटना 14 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव सम्बंधित तैयारियों का जायज लिया साथ ही एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने हेतु पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका लोकसभा जिसमें 9 सांगठनिक जिलों के 90 प्रखण्ड इकाई एवं 1174 पंचायत इकाई के अलावे इन पांचों लोकसभा के प्रमुख साथियों सहित तकरीबन 5 हजार लोग इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। साथ ही प्राथमिक इकाई के 14 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना विचार रखा।

इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिए सभी लोगों को मजबूती से काम करना है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है इसलिए हमें पुनः नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में जुटे पार्टी के पदाधिकारियों को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सारी जगहों पर भी जाएंगे और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री ने राजद को भी निशाने पर लिया और कहा कि 15 सालों में उनलोगों ने कुछ नहीं किया। सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। हमें मौका मिल तो हमनें बिहार की महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का काम किया। 2005 में बिहार का बजट 24 हजार करोड़ रुपये थे लेकिन आज वही बजट 2 लाख 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। 2005 के बाद हिन्दू-मुस्लिम के बीच होने वाले झगड़े बिल्कुल बंद हो गए। नीतीश कुमार ने अपील करते हुए कहा कि पिछली बार से बड़े अंतर से जीत हासिल करने का संकल्प लें।
   
इस वर्चुअल बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं राज्यसभा सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  संजय कुमार झा ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधानपार्षद सह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, डाॅ0 नवीन आर्या चंद्रवंशी एवं मनीष कुमार मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed