पटना 15 जून 2024

सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत राँची सर्किल के अधिकारियों द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यात्री बस की तलाशी के दौरान रॉंची-जमशेदपुर रोड पर रामपुर (राँची) के समीप अवैध रूप से छिपाकर लाए जा रहे विदेशी मूल के मोबाइल एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले को शुक्रवार को सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब्त किया।

उपरोक्त जब्त किये गये मोबाइल एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले जो कि चीनी मूल के हैं एवं उन्हें प्लास्टिक के बोरे के अन्दर कार्टन में छिपाकर रखा गया था और इन्हें अवैध रूप से तस्करी करके ले जाया जा रहा था। जब्‍त किये गए मोबाइल एलसीडी टच स्क्रीन डिस्प्ले की कुल संख्‍या 300 पीस है जिनका अनुमानित मूल्य 5 लाख 74 हजार के करीब है। उपरोक्त मोबाइल सामग्री को उचित सीमा शुल्क एवं अन्य शुल्क के भुगतान के बगैर भारतीय सीमा में अवैध रूप से तस्करी के द्वारा लाया गया था एवं किसी दुसरे स्थान पर अवैध रूप सेछिपाकर ले जाया जा रहा था। इस अवैध तस्करी के प्रयास को सीमा शुल्क के अधिकारियों ने तत्पर कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया।

पिछले कुछ समय से सीमा शुल्क आयुक्तालय पटना के द्वारा तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान छेड़ा गया है और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। अधिकारियों ने बताया की फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। ये सारी कार्रवाई डॉ यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) पटना के निर्देश पर की गई। आयुक्त महोदय ने आगे बताया कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा और भी अधिक प्रबलता से इसका कार्यान्वयन किया जाएगा एवं इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्‍त अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्यवय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed