पटना 20 जुलाई 2024

शनिवार को पटना बीएमपी 5 के परिसर में रोटरी क्लब आफ चाणक्य के द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प‌द्म श्री डॉ शांति राय थी। रोटरी क्लब आफ चाणक्य की अध्यक्षा डॉ विनीता त्रिवेदी ने बताया कि महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता की कमी रहती है और आज कल ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसलिए महिलाओं के बीच रोगों की जानकारी और रोकथाम के उपार्यों पर इस तरह के शिविर सह जागरूकता अभियान की आवश्यकता प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी बताया की इस तरह के कार्यक्रम पूरे साल भर चलाये जाएगे। इस अवसर पर डॉ विनीता त्रिवेदी ने परिसर में सेनेटरी पैड भेंडीग मशीन लगाने की घोषणा की।

डॉ शांति राय ने महिलाओं में कैंसर के रोकथाम के उपाय और टीका लगाने के लिए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया और कहा की 21 साल के बाद पैप टेस्ट अवश्य करायें। शिविर में उपस्थित पटना मोनोपॉजल सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ कुमकुम सिन्हा ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ पूनम लाल ने ब्रेस्ट कैंसर पर प्रकाश डाला। डॉ निभा मोहन महिलाओं में। सर्वाइकल कैंसर और डॉ निमिषा ने माहवारी की समस्या पर चर्चा की। डॉ रुपम, डॉ अंजलि, डॉ अनन्या ने भी महिलाओं के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर जानकारियों दी। सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए 9 से 15 साल के बच्चियों को 2 टीके और 16 से 26 साल तक की महिलाओं में 3 टीके लेने की सलाह दी गई। शिविर में 157 लोगों का पैप टेस्ट, बीपी, शुगर और एनीमिया की जांच कर उचित सलाह दी गई। एम पी जैन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीएमपी के कमांडेंट योगेन्द्र कुमार और बीएमपी के वरीय चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कुमार का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन रोटरी चाणक्य के सचिव रोटेरियन अभिषेक अपूर्व के किया। इस अवसर पर रोटरी चाणक्य के पास्ट प्रेसिडेंट अर्चना जैन, मोनी त्रिपाठी, अनुपमा कश्यप, स्वीटी, राखी और अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed