पटना 31 जुलाई 2024

इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या के पदस्थापन समारोह का आयोजन पटना के बंदर बगीचा स्थित होटल में धूमधाम से किया गया। इसमें रीमा रोनक अध्यक्ष एवं मनीषा रानी ने सचिव का पदभार ग्रहण किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट सेक्टरी प्रियांका कुमार और डिस्ट्रिक्ट एडिटर विभा चरण पहाड़ी ने दीप प्रज्वलित करके की। 2023-24 की अध्यक्षा रेनू वार्ष्णेय जी ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यो के लिए अपनी सदस्यायों को पुरस्कार से सम्मानित किया। तत्पश्चात रेनू वार्ष्णेय ने 2024-25 की निर्वाचित अध्यक्षा रीमा रोनक जी को कालर पहनाकर पदभार सौंपा।

अध्यक्ष रीमा रोनक ने अपनी नई टीम का एलान किया जिसमे उपाध्यक्षा कीर्ति कुमारी, सचिव मनीषा रानी, कोषाध्यक्ष उपमा उर्मिल, आई एस ओ उषा गुप्ता और मीडिया प्रभारी का पदभार रंजना गुप्ता को सौंपा। क्लब ने मुख्य अतिथि प्रियांका कुमारजी से दो व्हील चेयर जो कि वृद्धाश्रम में दी जाएगी तथा 26 छतरी और पर्यावरण के संरक्षण के लिए 60 थैलो का भी वितरण करवाया। एम पी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या की सभी सदस्यायों का पूर्ण सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.